फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे की पटरियों पर अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शहर की सड़कों पर अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस प्रशासन की तरफ से तमाम कवायदें की जा रही हैं, लेकिन वह अभी तक सार्थक साबित नहीं हो सकी है। प्रशासन की उदासीनता के कारण अतिक्रमणकारियों के हौसले इस कदर बढ़े हुए हैं कि एनएच की पटरियों को भी नहीं छोड़ा, चाहे वह चित्तू पांडेय चौराहा रोड हो अथवा स्टेशन रोड-शहीद चौक रोड। अतिक्रमणकारियों का हर जगह कब्जा है। अतिक्रमण के चलते ही सड़कों पर आए दिन जाम लगता रहता है, जिससे आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

नगर में लग रहे जाम से निजात दिलाने के लिए तत्कालीन पुलिस अधीक्षक ने स्टेशन से शहीद चौक तक, शहीद चौक तथा चित्तू पांडेय से मालगोदाम तक पटरियों व सड़कों पर अतिक्रमण करने वाले दूकानदारों को हटवा दिया था। जिसको लेकर पटरी दूकानदारों ने कई दिनों तक कलेक्ट्रेट परिसर में धरना भी दिया था। लेकिन एसपी के कड़े रूख के कारण उन्हें झुकना पड़ा और स्टेशन से शहीद चौक तथा शहीद चौक के चारों तरफ स्थापित पटरी दूकानदारों को बगल के सड़कों पर जाना पड़ा। इसके बाद प्रशासन ने स्टेशन से शहीद चौक तक बीच में तार खींचकर डिवाइडर बनाया था। इसके साथ ही दोनों तरफ बोर्ड गाड़कर लिख दिया गया था कि अगर कोई अतिक्रमण किया तो उसके विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। लेकिन धीरे-धीरे एक बार फिर दूकानदारों ने सड़क के बीचों-बीच व हाइवे के पटरियों पर अतिक्रमण कर रखा है। इससे निजात दिलाने के लिए पिछले माह पुलिस ने स्टेशन-शहीद चौक रोड स्थित मीना बाजार के सामने अतिक्रमण किए दूकानदार को मारकर हटाया तो नगर पालिका अध्यक्ष पटरी दूकानदारों के साथ धरने पर बैठ गए। जिससे एक बार फिर शहीद चौक, स्टेशन-शहीद रोड, हाइवे रोड अतिक्रमण का शिकार हो चुका है। जिससे आमजन को काफी दिक्कताें का सामना करना पड़ रहा है। राहगीरों का कहना है कि आखिर कब तक नपा अध्यक्ष पटरी दूकानदारों को दूसरी जगह व्यवस्था करेंगे और हम लोगों को जाम से निजात दिलाएंगे।
विज्ञापन

-----------
अगर नपा अध्यक्ष राजनीति करना बंद कर दें तो एक दिन में जाम से मुक्ति दिलाई जा सकती है। कहा कि 18 जनवरी से अतिक्रमण के विरूद्ध अभियान चलाया जाएगा।
= विजय प्रताप यादव, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें