फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधे दर्जन मामले को राजस्व व पुलिस ने निबटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। शासन को राजस्व विवाद निपटारे के लिए श्रास्वती के जिलाधिकारी द्वारा दिये गये टिप्स के तर्ज पर बैरिया के तहसील प्रशासन व बैरिया, दोकटी पुलिस ने मिलकर शनिवार को आधा दर्जन से अधिक मामले का निपटारा किया। वही दबगों द्वारा अवैध तरीके से कब्जा किये गये सरकारी भवन को भी खाली कराया गया। मामले के निपटारे के बाद उप जिलाधिकारी राधेश्याम पाठक ने बताया कि चांदपुर स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय, पचांयत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र जो एक ही परिसर मे है। वहां गावं के ही एक व्यक्ति ने भूसा, गोबर रखकर कब्जा किया था। परिसर में नाद चरन भी बनाया था। जिसे हटवाकर खाली कराया गया। वहीं सावन छपरा में गड्डा अतिक्रमण किया गया था, उसे भी खाली कराया गया। धतुरी टोला निवासी मंजू सिंह की कोड़रहा उपरवार की भूमि विवाद खत्म कराया गया। श्रास्वती माडल के तहत कार्य करने वाली टीम का नेतृत्व एसडीएम राधेश्याम पाठक व तहसीलदार शशिकांत मणि, थानाध्यक्ष बैरिया गगनराज सिंह, थानाध्यक्ष दोकटी वीके पांडेय, लेखपाल लक्ष्मण गुप्ता के अलावा दर्जन भर राजस्व कर्मी व पुलिस बल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें