फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस आज, सराफा बाजार में रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। धनतेरस मंगलवार को है। ऐसे में सराफा बाजार में भी रौनक बढ़ गई है। ग्राहक के आने से कारोबारियों को इस बार बेहतर कारोबार की उम्मीद है। को सराफा बाजार में रौनक बढ़ गई। हर दूकान में ग्राहकों के लिए आकर्षक छूट है। साथ ही चांदी और सोने के सिक्के लोगों को ज्यादा भा रहे हैं। बड़े प्रतिष्ठानों में खरीदारी में तेजी से कारोबारी भी उत्साहित हैं।
विज्ञापन

ग्राहकों को लुभाने के लिए लगभग सभी बड़े प्रतिष्ठानों पर लकी ड्रा के साथ ही कई आफर्स चल रहे हैं, जो ग्राहकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। धनतेरस पर हर कोई अपनी क्षमता के अनुसार आभूषण, सोने चांदी के सिक्का, बर्तन आदि की खरीदारी करता है। कई लोग एडवांस देकर धनतेरस की बुकिंग कराए हैं। सराफा बाजार में सिक्कों की भी भरमार है। बावजूद चांदी के गणेश लक्ष्मी के सिक्कों के अलावा बर्तनों की मांग भी कम नहीं है। व्यापारियों का कहना है कि हर बार लोग चांदी के आइटम में कुछ नया खरीदने की चाहत रखते हैं। विक्टोरिया और जॉर्ज पंचम मार्क वाले चांदी के सिक्के भी खूब बिक रहे हैं। विभिन्न ज्वेलरी प्रतिष्ठानों में कहीं मेकिंग पर 50% तक तो कहीं पूरी छूट दी जा रही है। यहीं नहीं ज्यादा खरीदारी करने पर सोने चांदी के सिक्के भी दिए जा रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि सोने के दाम में गिरावट आने के बाद लोग इन्वेस्टमेंट के दृष्टिकोण से भी खरीदारी कर रहे हैं। बेहतर क्वॉलिटी का सोना मिले इसके लिए ग्राहक हॉल मार्क पर भरोसा कर रहे हैं 18, 22 और 24 कैरट के हॉल मार्क वाले आभूषण लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। सर्राफा कारोबारियों की माने तो आज भी विक्टोरिया और जॉर्ज पंचम चांदी के सिक्कों की मांग अधिक है, हालांकि बाजार में पुराने सिक्कों की तर्ज पर चांदी के गढ़े हुए नए सिक्के भी धड़ल्ले से बिक रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें