फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धांतों पर कार्य करता है

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का जिला अभ्यास वर्ग रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर जगदीशपुर में आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ प्रांत संगठन मंत्री कमल नयन तथा जिला प्रमुख हरेन्द्र नाथ मिश्र ने मां सरस्वती तथा स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
विज्ञापन

प्रांत संगठन मंत्री ने कहा कि परिषद अपने सिद्धांतों पर कार्य करती है। इसमें रचनात्मक दृष्टिकोण, शैक्षिक परिवार की परिकल्पना, दलगत व सत्तावादी राजनीति पर उठ कर कार्य करना शामिल है। कहा कि युवाओं में कार्यशीलता बढ़ाकर राष्ट्रहित में उनकी उर्जा को लगाना है। पूर्व प्रांत अध्यक्ष रामकुमार तिवारी ने नए कार्यकर्ता बनाने तथा विकास के लिए निरंतर प्रयास की आवश्यकता है। जिला प्रमुख ने कहा कि सदस्यता परिषद का मुख्य आधार है। उन्होंने अधिक से अधिक सदस्य बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर मयंक शेखर, राकेश गुप्ता सोनू, शिवम मिश्रा, रजनीश गुप्ता, समर प्रताप कुशवाहा, चंद्र प्रकाश पांडेय, शैलेश सिंह, आदित्य राज, शुभम, आशीष, नंदकिशोर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें