पूर। एक तरफ सरकार और स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से सफाई अभियान के माध्यम से आमजन को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया जा रहा है। वही गांव में सफाईकर्मियों की तैनाती के बावजूद साफ-सफाई की व्यवस्था चरमरा गई है। जिससे गांवों की नालियां बजबजा रही है और सड़क पर गंदा पानी बह रहा है। विकास खंड पंदह अंतर्गत लगभग आधा दर्जन गांव ऐसे है, जहां सफाईकर्मी नदारद है। उधर टंडवा गांव निवासी चंद्रिका यादव (पूर्व प्रधान) ने सफाईकर्मियाें के विरूद्ध लिखित एवं मौखिक रूप से कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की है। लेकिन उसके बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। आलम यह है कि साफ-सफाई के अभाव में नारकीय स्थिति उत्पन्न हो गई है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सफाई कराने का मांग की।