फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम प्रकाश बने मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। मिनिस्टीरियल एसोसिएशन इरिगेशन डिपार्टमेंट के जिला इकाई का द्विवार्षिक सम्मेलन बुधवार को मॉडल तहसील के सभागार में आयोजित किया गया। प्रांतीय उपाध्यक्ष कृतार्थ सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में सरकार के लड़ने के लिए कर्मचारी एकता को मजबूत करना आवश्यक है। कहा कि तीन सितंबर को लखनऊ में आंदोलन किया जाएगा। प्रांतीय महामंत्री गोवर्धन सिंह ने कहा कि एसोसिएशन कर्मचारी हितों को लेकर हमेशा संघर्ष करता रहेगा। सम्मेलन में जिला इकाई के अध्यक्ष तथा मंत्री पद के चुनाव के लिए मतदान हुआ।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए राम प्रकाश श्रीवास्तव तथा मंत्री पद के एि चौधरी आनंद चुने गए। इसके अलावा राजेश कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनोज कुमार मौर्या कोषाध्यक्ष, प्रवीण कुमार संगठन मंत्री तथा संत कुमार सिंह एवं संजय चौहान को प्रांतीय कार्यकारिणी का सदस्य घोषित किया गया। इस मौके पर अजय यादव, रामलाल यादव, मनोज सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता, राकेश सिंह, नवीन यादव, राजेन्द्र कुमार वर्मा, राजेश रावत, मनीरुहमान, डीएन यादव, अवधेश यादव, नंदलाल भारतीय, संजीव सिंह, अरुण पांडेय, राजमंगल, शोकहरण श्रीवास्तव आदि थे। अध्यक्षता मुरलीधर सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें