फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलस्तर तो घटा पर शुरू हो गया कटान

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। घाघरा नदी के जलस्तर में निरंतर कमी का सिलसिला जारी रहने के साथ ही तटवर्ती क्षेत्रों में कटान तेज हो गई है। तटवर्ती कृषि भूमि नदी की लहरों में विलीन हो रही है। आंखों के सामने हो रहे तीव्र कटान को देख तटवर्ती वाशिंदों में खलबली मची हुई है। चैनपुर, गुलौर, मठिया, शिव मंदिर, खैरा, तुर्तीपार , बेल्थरा बाजार, सहियां, सोनवरसा आदि तटीय क्षेत्रों में उपजाऊ भूमि नदी की जलधारा में विलीन हो रही है। अब तक करीब सैकड़ों एकड़ भूमि नदी में समाहित हो चुकी है। कटान से रोकथाम के लिए प्रभावित क्षेत्रों में बोल्डर गिराने के अलावा अन्य निरोधात्मक उपाय अभी तक नहीं किए गए। जबकि क्षेत्रीय जनता ने बरसात के पूर्व कटान रोकने की स्थाई व्यवस्था की गुहार लगाई थी। बावजूद, संबंधित अधिकारी संवेदनहीन बने रहे, जिसका नतीजा है कि कटान के वजह से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें