फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत बैंक कर्मियों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नेशनल फेडरेशन आफ आरआरबी रिटायर्ड स्टाफ के आह्वान पर जिले के रिटायर्ड बैंक कर्मचारियों ने क्षेत्रीय कार्यालय इंदिरा मार्केट के समक्ष धरना दिया। यह धरना देश के 56 ग्रामीण बैंकों के प्रधान कार्यालय पर एक साथ किए गए। बैंक के रिटायर्ड कर्मियों की मांग की थी कि ट्रिब्यूनल द्वारा समान कार्य पर समान वेतन के संवैधानिक सिद्धांत को आरआरबी में भी लागू किया जाय।
विज्ञापन

इस मौके पर घनश्याम राय ने कहा कि सेवानिवृत्ति के उपरांत बैंकिंग पेंशन नीति 1993 का लाभ आरआरबी के सेवानिवृत्त स्टाफ को ट्रिब्यूनल द्वारा दिया गया। लेकिन आज तक बैंकिंग उद्योग के समान सेवानिवृत्त स्टाफ को पेंशन देने का आदेश दिया जा रहा है। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पेंशन दिए जाने का आदेश भी दिया गया। लेकिन विशेष अनुमति याचिका दाखिल करके बैंकिंग प्रशासन के लोगों ने सेवा निवृत्त बैंक कर्मियों के साथ कुठाराघात किया। कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान के साथ जीने के लिए पेंशन बहुत जरूरी है। इस मौके पर केके सिंह, राजेश कुमार सिंह, ओपी सिंह, एसके दूबे आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें