फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव में पड़े 60.37 प्रतिशत मत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पंचायतों के रिक्त पदों के लिए शनिवार को हुए मतदान में कुल 60.3 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। चार प्रधान व 20 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव कराए गए। कुल 10367 मतदाताओं में से 6213 ने अपने मतों का प्रयोग किया। बूथों पर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था रही।
विज्ञापन

नगरा ब्लाक के कसौंडर ग्राम प्रधान पद के लिए कुल सात प्रत्याशी मैदान में थे। इसके लिए कुल आठ बूथ बनाए गए थे। सुबह मतदान की गति काफी तेज रही और बूथों पर भीड़ भी रही लेकिन दोपहर बाद मतदान की गति धीमी हो गई। शाम पांच बजे तक कुल 5532 में से 3253 वोट पड़े। रेवती ब्लाक के पचरुखा ग्राम प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव में कुल सात प्रत्याशियों ने दावेदारी की है। यहां तीन बूथ बनाए गए थे। यहां 1785 मतों के सापेक्ष 1274 मतदाताओं ने वोट डाले। बैरिया ब्लाक के चकगिरधर ग्राम प्रधान पद के लिए कुल तीन प्रत्याशी मैदान में हैँ। यहां तीन बूथ बनाए गए थे जहां शाम पांच बजे तक कुल 1986 में से 1038 मतदाताओं ने अपने वोट डाले। हनुमानगंज ब्लाक के सर्फुद्दीनपुर ग्राम प्रधान के दो पद के लिए 1064 में से 648 मतदाताओं ने वोट डाले। उपचुनाव को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से बूथों पर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। संबंधित एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया था। मतदान समाप्त होने के बाद बैलेट बॉक्स को पुलिस सुरक्षा में संबंधित ब्लाकों पर बने स्ट्रांग रुम में रखा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें