जनसभा स्थल पर युद्घ स्तर पर कार्य जारी
बलिया। प्रधानमंत्री नरेेंद्र मोदी 14 मई को माल्देपुर मोड़ के पास स्थित हैबतपुुर गांव में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सभा को संबोधित करेंगे। सभास्थल पर मंच निर्माण, सफाई, बिजली व्यवस्था आदि तैयारी अधिकारियों की देखरेख में की जा रही है। मंच को तैयार करने में रात दिन मजदूर लगे हुए हैं। 13 मई की शाम तक सभी तैयारियां पूरी कर लेनी है क्योंकि इसके बाद सभा स्थल एसपीजी के अधीन हो जाएगा। जिला प्रशासन से लेकर पुलिस महकमा तक पूरी तरह अलर्ट हो गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की तैयारी को लेकर संबंधित विभागों द्वारा कार्य युद्घ स्तर पर जारी है। उधर, मंच व पंडाल को भी पूर्ण करने के लिए मजदूर रात-दिन लगे हुए है। ताकि समय से कार्य पूर्ण हो सकें। पीडब्लूडी द्वारा हेलीपैड से लेकर मंच तक जाने के लिए रास्ते का निर्माण युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। वहीं, नगर पालिका प्रशासन की ओर से साफ-सफाई, पेयजल समेत अन्य कार्य तेजी से किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग चिकित्सा व्यवस्था और सेफजोन की तैयारी में जुटा है। उधर, टेलीफोन विभाग द्वारा दूर संचार की व्यवस्था तथा बिजली विभाग द्वारा विद्युत की व्यवस्था युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। जबकि पुलिस महकमा सुरक्षा व्यवस्था से लेकर यातायात व्यवस्था को लेकर चाकचौबंद में लगी हुई है।