फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर में खुशबू मौर्य तो निबंध प्रतियोगिता में निक्की कुमारी अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा। शिक्षा क्षेत्र नगरा के पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों में प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति सजगता एवं जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगरा पर बीते 11 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय आविष्कार अभियान परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया गया।
विज्ञापन

चित्रकला, पोस्टर प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय उसकर की कक्षा छह की छात्रा खुशबू मौर्य को प्रथम, पुमावि रनउपुर की कक्षा सात की छात्रा श्रेया यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय परसिया की कक्षा सात की छात्रा निक्की कुमारी प्रथम, पुमावि तुर्की की कक्षा छह की छात्रा सोनामिका चौहान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में विज्ञान गणित क्विज में पुमावि नगरा के कक्षा 7 के छात्र सत्येंद्र यादव प्रथम तथा पुमावि तुर्की की कक्षा 8 की छात्रा प्रतिभा वर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। परीक्षा में अव्वल आए प्रतिभागियों को खंड शिक्षा अधिकारी नगरालाल जी शर्मा द्वारा प्रमाणपत्र एवं चेक से पुरस्कृत किया गया।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगरा पर आयोजित राष्ट्रीय आविष्कार अभियान परीक्षा में 44 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में से 19 विद्यालयों के 103 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगी परीक्षा में प्रतिभाग किया था। जिसमे 15 विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ एवं पंचम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें