फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र व्यवस्थापक समेत तीन पर पर्यवेक्षक ने दर्ज कराया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमपुरा। यूपी बोर्ड की परीक्षा में जिले के पर्यवेक्षक रामशरण सिंह ने सोमवार की सायं भीमपुरा थाना क्षेत्र के प्रभावती बलिराम इंटर कालेज सरया डीहू भगत में बाहर से लिखी नौ उत्तर पुस्तिकाएं पकड़ीं। परीक्षा समाप्त होने के बाद नौ छात्राएं मुड़ी हुई कापियों को सीधी करते हुए मिली। सीसी कैमरा भी बंद मिला। नौ छात्रायें कुछ भी लिखते हुए नहीं देखी गईं। जबकि सीसी कैमरा पुन: चालू होने के बाद वे मुड़ी हुई कापियों को दुरुस्त करते हुए देखी गईं। पर्यवेक्षक ने केंद्र व्यवस्थापक सहित तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने देर शाम सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। मंगलवार की सुबह उन्हें निजी मुचलके पर पुलिस ने रिहा कर दिया।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए नामित जिले के पर्यवेक्षक रामशरण सिंह सोमवार की सायं 12 वीं गणित की परीक्षा में जांच करने के लिये भीमपुरा थाना क्षेत्र के प्रभावती बलिराम इंटर कॉलेज पहुंचे। जहां से परीक्षार्थियों की उपस्थिति लेकर चले गए। परीक्षा की समाप्ति के बाद पांच बजकर 10 मिनट पर जब वह उस विद्यालय पर पहुंचे, तो देखा कि कक्ष संख्या आठ में कुछ छात्राएं रुकी हुई हैं। जब पास जाकर देखा तो वे कापी सीधी करती नजर आईं। कापियों की जांच की तो उसकी हैंड राइटिंग में भी अंतर था। उन्होंने सीसी कैमरा की फुटेज देखी तो हैरान रह गए। परीक्षा अवधि में कुछ समय के लिए सीसी कैमरा बंद किया गया था। बंद होने के पहले और पुन: चालू होने के बाद गतिविधियां भिन्न दिखीं। उस कक्ष में जो छात्रायें कापी न लिखने की मुद्रा में थीं, वही कैमरा चालू होने के बाद मुड़ी हुई कापियों को सीधी करती नजर आई। जब कक्ष निरीक्षक आशीष शुक्ला से पूछा, तो उन्होंने स्वीकार किया कि केंद्र व्यवस्थापक द्वारा बीच में कापियां बदली गयी हैं। इस पर पर्यवेक्षक ने केंद्र व्यवस्थापक हरेकृष्ण यादव, कक्ष निरीक्षक आशीष शुक्ला और कक्ष निरीक्षक रीता को पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद बाहर से लिखी हुई नौ कापियां, सीसीटीवी की दो हार्ड डिस्क आदि रिकार्ड पुलिस को सील पैक कर सौंपा। पर्यवेक्षक की टीम में प्रफुल्ल कुमार, आनंद प्रकाश मिश्र, मंजू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें