फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों के खात्मे तक चले इस तरह की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रतसर। पुलवामा आतंकी घटना के बाद देश की सेना द्वारा पीओके स्थित आतंकियों के ठिकाने को ध्वस्त करने की कार्रवाई की खबर मिलते ही लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने सेना की इस कार्रवाई के लिए बधाई देते हुए प्रधानमंत्री को भी बधाई दी और कहा कि मोदी के रहते आतंकी अपने मंसूबे में कभी कामयाब नहीं हो सकते।
विज्ञापन

सर्जिकल स्ट्राइक पार्ट 2 को लेकर स्थानीय मदरसा नूरूल उलूम मोइनुल इस्लाम के मुफ्ती और जुमा मस्जिद के इमाम सलीमुद्दीन ने कहा कि आतंकियों के खिलाफ सेना की यह कार्यवाई आतंकियों के खात्मे तक चलनी चाहिए। पुलवामा आतंकी घटना में शहीद हुए हमारे वीर सैनिकों को यह सेना की सच्ची श्रद्धांजलि है। सेना के साथ पूरा देश खड़ा है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय गुप्ता ने कहा कि हमें अपनी सेना के शौर्य पर अभिमान है। जनऊपुर निवासी इंजीनियर करीमन राम, सेवानिवृत्त शिक्षक श्रीकांत पांडेय ने कहा कि आतंकियों के खात्मे के लिए जिस दृढ़ इच्छा के साथ सेना ने यह कार्यवाई की है उसके लिए हम प्रधान मंत्री मोदी को बधाई देते है।
जगदेवपुर के किसान शंभूनाथ पांडेय, इंग्लिशिया हथौड़ी निवासी जवाहिर सिंह, सिकरिया धोबहा निवासी राजेश कुमार यादव ने भी सेना की इस कार्यवाई की प्रशंसा की और कहा कि पाक प्रायोजित आतंक के खात्मे के लिए आतंकी संगठनों के साथ ही पाक को सबक सिखाने के लिए मोदी सरकार द्वारा जो भी निर्णय लिया जा रहा है वह देश हित में है। समाजसेवी डॉ. धनेश पांडेय ने कहा कि अपने सैनिकों के शहादत के बाद जनता में जो आक्रोश व्याप्त था आज सेना की इस बड़ी कार्यवाई से सभी खुश है। देशवासियों का सीना भी गर्व से ऊंचा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें