फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने की विकास योजनाओं की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नोडल अधिकारी संतोष कुमार राय ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्माण एवं विकास कार्यों की समीक्षा की। नगर में ठोस कूड़ा प्रबंधन की प्रगति की जानकारी नहीं होने पर एक्सईएन जल निगम अरविंद कुमार को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। बैठक से गायब डीआईओएस का स्पष्टीकरण तलब किया। विद्युत विभाग की सौभाग्य योजना में जिले के काफी पीछे होने पर विद्युत अभियंताओं को सचेत किया कि समय से लक्ष्य पूरा करें। बिजली विभाग के अधिकारियों से कहा कि खराब ट्रांसफार्मरों को बदलने में देरी नहीं हो। अग्निशमन केंद्र बैरिया की गुणवत्ता की जांच कराने के भी निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग के निर्माणाधीन कार्यों में विलंब पर ठेकेदारों को नोटिस जारी करने को कहा। उन्होंने कहा कि विकास व निर्माण कार्य के क्रियान्वयन में तेजी लाई जाए। सोशल सेक्टर की विभिन्न योजनाओं का लाभ सभी वास्तविक पात्र लोगों को दिलाया जाए। नोडल अधिकारी ने अपने पिछले भ्रमण में दिए निर्देशों के अनुपालन की स्थिति संबंधी पूछताछ की। सही सटीक जानकारी नहीं दे पाने पर दो एसडीएम समेत कुछ अधिकारियों को फटकार भी लगाई। नोडल अधिकारी ने कहा, अगर कोई अधिकारी या कर्मचारी आदेश का अनुपालन नहीं करें उसके खिलाफ हर हाल में कार्रवाई हो। धान व मक्का खरीद की समीक्षा में पीसीएफ द्वारा भुगतान में देरी की शिकायत पर नाराजगी जताई। कहा, किसानों का भुगतान शीघ्र हो। राशन कार्ड में आधार फीडिंग तेजी से करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


पूरी हो चुकी परियोजनाएं हैंडओवर हों
बलिया। नोडल अधिकारी ने कहा कि जो परियोजनाएं पूरी हो गई हों, उसे संबंधित विभाग को तत्काल हैंडओवर किया जाए। यह ध्यान रहे कि सभी कार्य मानक व समय सीमा के अन्दर पूरा हुआ हो। छितौनी पेयजल योजना के संचालन की वास्तविक जानकारी के लिए एसडीएम बांसडीह को मौके पर भेजा तो वह बंद मिली। उसके संबंध में एसडीएम को लिखित रुप से विस्तृत रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।

मंडलायुक्त आज करेंगे भ्रमण
बलिया। मंडलायुक्त जगत राज शीतकालीन भ्रमण के तहत आज 22 दिसंबर को सुबह 10 से 12 बजे तक कलेक्ट्रेट का निरीक्षण करेंगे। दोपहर एक बजे से 2 बजे तक किसी विकास खंड का निरीक्षण करने के बाद किए थाने का निरीक्षण करेंगे। दोपहर बाद 3:30 बजे किसी गांव का निरीक्षण कर योजनाओं की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें