फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने दिया बसपा से त्यागपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। सलेमपुर के पूर्व बसपा सांसद बब्बन राजभर ने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है। शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में इस्तीफे के कारणों का खुलासा किया। राजभर ने कहा कि बसपा बाबा साहब के मिशन से भटक गई है। उन्होंने कहा कि पार्टी में पहले अच्छा कार्य करने वालों को तरजीह दी जाती थी, लेकिन इस समय अधिक पैसा देने वालों को टिकट देने के लिए खोजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांशीराम ने पहला चुनाव 1989 में लड़ाया था, जिसमें तीन सांसद 13 विधायक बने थे। चार बार यूपी की मुख्यमंत्री बहुमत की सरकार, 21 सांसद रहने के बाद आज एक भी बसपा का सांसद नहीं है। इस दयनीय स्थिति के बाद भी टिकट का रेट इतना ऊंचा है कि पार्टी में कार्य करने वालों को वहां तक पहुंचना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। ऐसे में बसपा को अपने समर्थकों के साथ छोड़ रहा हूं। उन्होंने कहा कि बसपा से इस्तीफे के बाद समर्थकों संग विचार-विमर्श कर अगली रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के मिशन को आगे बढ़ाने के लिए भीम आर्मी संघर्ष कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें