फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैराखास में खुली बैठक चढ़ी हंगामे की भेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत के निर्देश पर शुक्रवार को खैरा ग्राम में ग्राम सभा की खुली बैठक में जमकर हंगामा हुआ। हंगामे के चलते ग्राम के विकास की कार्य योजना को मूर्त रूप देने संबंधी प्रस्ताव पर अंतिम मुहर नहीं लगी, लेकिन विकास कार्यों को पूर्ण कराने पर ग्रामीणों द्वारा सहमति जताई गई। इस दौरान अनुपस्थित चल रहे प्रधान के खाता संचालन के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन नहीं हो सका।
विज्ञापन

घाघरा नदी तट पर स्थित खैरा ग्राम में विकास कार्यों को गति देने के लिए जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने ग्राम का दौरा किया। डीएम के निर्देश के क्रम में शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी पीएन त्रिपाठी खुली बैठक के लिए ग्राम पहुंचे। प्राथमिक विद्यालय पर बैठक में जुटे ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य के प्रस्ताव पर ग्राम में सीसी रोड, हैंड पंप, इंटरलॉकिंग मार्ग निर्माण के लिए सहमति जताई गई। बैठक की अध्यक्षता को लेकर बैठक में हंगामा शुरू हो गया।
प्रधान की लगातार अनुपस्थिति के चलते विकास कार्यों में हो रहे व्यवधान के मद्देनजर डीएम ने तीन सदस्यीय टीम गठित करने का निर्देश दिया था, लेकिन दो सदस्यों को छोड़ नौ सदस्यों ने टीम गठन के मामले को खारिज कर हंगामा शुरू कर दिया। खंड विकास अधिकारी पीएन त्रिपाठी ने बताया कि ग्राम पंचायत निधि से 11 लाख और कोष से 20 लाख की लागत से विकास कार्यों को अंजाम दिया जाएगा। उन्होंने पात्र गृहस्थी राशन कार्ड, पेंशन, आवास आदि सुविधाओं के लिए आवेदन पत्र सचिव को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। हंगामे के चलते बैठक की औपचारिकता पूरी नहीं हो सकी, तथा ग्रामीण और अधिकारी कार्यवाही किए बगैर बैरंग वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें