फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनगर समाज ने आंदोलन की बनाई रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। कस्बा के रामलीला मैदान में प्रांतीय धनगर महासभा उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में पाल समाज की बैठक रविवार को संपन्न हुई। जिसमें पाल समाज के उत्थान के लिए रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

बैठक में बतौर मुख्य अतिथि संगठन के जिलाध्यक्ष रमेश पाल धनगर ने कहा कि धनगर जाति प्रमाण पत्र नहीं बनने से आज हमारा समाज पिछड़ापन के दौर से गुजर रहा है। समाज धनगर आंदोलन को आगे बढ़ाएगा। इसके लिए 10 सितंबर को रेल रोको आंदोलन शुरु किया जाएगा। उन्हाेंने स्वजातीय बंधुओं को धनगर आंदोलन में जुड़ने का आह्वान किया। इस मौके पर नथुनी पाल, इंद्रजीत पाल, रमेश पाल, गुड्डू पाल, विश्वनाथ पाल, रामअवतार, सर्वेश, अमरनाथ, संतोष, श्रीपति पाल, अजीत पाल, पिंटू, प्रेम प्रकाश, राम भजन, मनोहर, पतिराम, राहुल आदि ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता राधामोहन पाल तथा संचालन केदार पाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें