बलिया। नगर के बापू भवन टाउन हाल में चल रहे नौ दिवसीय श्रीरामकथा यज्ञ की पुर्णाहुति शुक्रवार हवन-पूजन के साथ किया गया। इस दौरान कथावाचकों ने जहां अपने कथा से लोगों को ज्ञान बांटने का काम किया वहीं शाम को रागिनी देवी ने भजन संध्या के दौरान भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया।
इस मौके पर संजय प्रभु दास ने कथावाचन करते हुए लोगों को राम की महिमा का बखान सुनाया। कहा कि राम के बिना सबकुछ अधूरा है। जहां राम नहीं है वहां मानव मात्र का कल्याण नहीं हो सकता, दिन भर में कुछ समय निकालकर लोगों को राम की भक्ति करनी चाहिए। प्रतिदिन गंगा स्नान के बाद भगवान का नाम जप लें। भगवान ही गरीबों की मदद करते हैं। परिवार के साथ समाज के विकास के लिए भगवान की महिमा अपरमपार है। शात सात बजे से आयोजित भजन संध्या के माध्यम से रागिनी देवी ने भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया। रात दस बजे तक महिलाएं भक्ति की सरिता में गोता लगाती रही। इस मौके पर किरन देवी, हरिनारायण, किरण जायसवाल, पिंटू, राहुल, वीरेंद्र, मंटू, श्रीनारायण आदि लोग मौजूद रहे।