बलिया। प्रधानमंत्री आवास योजना के 11 लाभार्थियों के दूसरी किश्त का दुरुपयोग करने के मामले को विभाग ने गंभीरता से लिया है। ग्राम विकास अधिकारी हिमांशु चौबे ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। इसकी जानकारी मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण कुमार वर्मा को भी दी गई है।
बीडीओ के माध्यम से पुलिस को दी तहरीर में ग्राम विकास अधिकारी ने बताया कि नगवां गांव के आठ और जनाड़ी ग्राम पंचायत के तीन लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवंटित द्वितीय किश्त के तहत करीब 70 हजार की धनराशि का दुरुपयोग किया है। इससे आवास का निर्माण नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।