फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: किसानों से अब तक 107 प्रतिशत हुई धान की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। एक नवंबर से संचालित धान क्रय केंद्रों पर खरीद की गति लगातार बढ़ती जा रही है। शासन से निर्धारित लक्ष्य 103000 एमटी के सापेक्ष प्रशासन ने अब तक 110999 एमटी धान की खरीदारी किया है। अब तक 107 प्रतिशत तक धान की खरीद हो चुकी है। प्रशासन ने धान खरीद के लिए पांच एजेंसियों को जिम्मेदारी दी है। अब तक 19634 किसानों से अपनी धान की उपज बेची है। किसानों की सुविधा को देखते हुए 82 धान क्रय केंद्रों को संचालित किया गया था।
विज्ञापन

धान खरीद का लक्ष्य पूरा करने के लिए प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। लगभग तीन माह में ही खरीद लक्ष्य से आगे पहुंच गया है। इसको लेकर प्रशासन काफी उत्साहित है। वहीं, केंद्र प्रभारियों को किसानों से संपर्क कर खरीद करने का निर्देश दिया गया है। किसानों को 98 प्रतिशत हुआ भुगतान : धान क्रय केंद्रों पर अपनी उपज बेचने वाले किसानों का भुगतान भी समय से हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें