बलिया। बलिया संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह के समर्थन में पार्टी के शीर्ष नेता सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 मई, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 मई और नितिन गडकरी 10 मई को सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम तय होने के बाद सरगर्मी बढ़ गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बलिया संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी वीरेन्द्र सिंह मस्त के समर्थन में जनसभा करेंगे। भाजपा केन्द्रीय कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री 14 मई को हैबतपुर में सुबह 9 से 11 बजे तक जनसभा को संबोधित करेंगे। केन्द्रीय भू-तल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी 10 मई को शाम 4 बजे हल्दी खेल के मैदान में जनसभा करेंगे। वे हेलीकाप्टर से साढ़े पांच बजे प्रस्थान कर जाएंगे। 11 मई को मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की जनसभा बैरिया बस स्टैंड पर दोपहर में होगी। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर पार्टी और राष्ट्रीय सुरक्षा समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने अभी से जिले में डेरा डाल दिया है।
े