फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति समिति की बैठक में साफ-सफाई पर भी चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। कोतवाली परिसर में होली त्योहार एवम लोक सभा चुनाव को सकुशल कराने के लिए शांति समिति की बैठक रविवार शाम उप जिलाधिकारी दुष्यन्त कुमार मौर्य की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बिजली, पानी साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था पर विचार विमर्श किया। नपा अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सोनी ने कहा की नगर में साफ सफाई के साथ साथ पेयजल की ब्यवस्था प्रचुर मात्रा में रहेगी। क्षेत्राधिकारी के पी सिंह ने कहा कानून व्यवस्था के साथ किसी को खिलवाड़ करने की इजाजत नही दी जायेगी। कहा कि होली में डीजे नही बजेगा। बिजली विभाग को होलिका स्थल के ऊपर विजली तार को ठीक करने को निर्देश दिया। जिलाधिकारी दुष्यन्त कुमार मौर्य ने कहा की होली का त्योहार प्रेम का त्योहार है इसे मिलजुल कर आपसी सौहार्द एवम प्रेमपूर्वक मनाने का आह्वान किया। कहा की ऐसा कोई कार्य न करे जिससे किसी की भावनाओ को ठेस पहुचे। कोतवाल ज्ञानेश्वर मिश्रा, सुरेन्द्रनाथ सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, डॉ रामानुज मिश्रा, राजकुमार गुप्ता उर्फ रिंकू, बीरबल राम, तेज प्रताप सिंह, विनोद सोनी, गुड्डू बाबा, राजेन्द्र जायसवाल, प्रदीप गुप्ता, राजन तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन


शिष्टता के साथ मनाए होली
रतसर। होली सहित आगामी लोक सभा चुनाव को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के लिए शांति समिति की बैठक रविवार को स्थानीय पुलिस चौकी परिसर में सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संबंधित डेढ़ दर्जन गांवों के प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे। सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने कहा कि होली को शिष्टता के साथ मनाए। वहीं, उन्होंने चुनाव के दिन मतदान स्थल पर वोटर आईडी को लेकर कहा कि जिनका वोटर आईडी नहीं बना है, वह संबंधित बीएलओ सहित तहसील मुख्यालय पर जाकर जरूरी प्रपत्र जमा कर अपना वोटर आईडी बनवा लें। थानाध्यक्ष विनीत मोहन पाठक ने सभी से सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने की अपील की। कहा कि इस दौरान नशाखोरी कर उपद्रव करता कोई दिखे तो पुलिस को सूचित करें। इस दौरान चौकी प्रभारी देवेंद्र नाथ दूबे ने बताया कि होली पर पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था की गई है। कसबा सहित संवेदनशील गांवों में पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित है। कोई भी बिना परमिशन के जुलूस ना निकाले ना ही डीजे बजाये। बैठक में पूर्व प्रधान डा. मदन राजभर, पूर्व प्रधान नईम अख्तर , मु.शाहिद, काशमुल, कन्हैया पांडेय, लालसाहेब यादव, लोकेश पांडेय, अभिषेक पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें