फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैरिया विधायक ने सात करोड़ की लागत से कई विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
जयप्रकाशनगर। समाजवाद के पुरोधा व संपूर्ण क्रांति के अग्रज रहे लोकनायक जयप्रकाश नारायण के ग्राम पंचायत कोड़रहा नौबरार (जयप्रकाश नगर) में दर्जन भर से अधिक विकास कार्यों का शिलान्यास बुधवार को बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने किया। करीब सात करोड़ रुपये से अधिक की लागत से होने वाले विकास कार्यों को संबंधित विभागों की ओर से जल्द शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि जयप्रकाश नारायण वह अद्भुत व्यक्ति थे जिन्होंने पूरे देश को प्रकाश दिया। ऐसे महामानव की स्मृति में विकास का प्रकाश इस ग्राम पंचायत में लाकर मैं गौरव का अनुभव कर रहा हूं। उन्होंने भाजपा व नरेंद्र मोदी को देश भक्त बताते हुए कांग्रेस, सपा, बसपा पर जम कर निशाना साधा। कहा कि 2019 का चुनाव दल का नहीं दिल का है। एक तरफ मोदी हैं तो दूसरी तरफ पाकिस्तान परस्त लोग हैं। राष्ट्रभक्ति करने वाले के दिल में मोदी हैं। सूर्यभान सिंह ने आगंतुकों का आभार प्रकट करते हुए विधायक को विकास कार्यों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। भोजपुरी गायक हेमंत गिरि ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस मौके पर डब्लू सिंह, नंदजी सिंह, डॉ. दिलीप यादव, पीडब्लूडी के जेई एके सिंह, एडीओ संजय चौरसिया, शिवदयाल यादव, रमेश सिंह, रूदल सिंह, देवेंद्र सिंह, शंभू सिंह, तेजन यादव, रामायण यादव, बदलू सिंह, टुनटुन सिंह, सुशील सिंह, अरुण सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें