फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस वापसी के मांग को लेकर आमरण अनशन दुसरे दिन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। फीस वापसी के मांग को लेकर सतीशचंद्र कालेज में छात्र नेताओं का चल रहा आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान नगर के तीनों महाविद्यालयों के छात्रनेता महाविद्यालय पहुंच गए। शुल्क वृद्धि के नाम पर वसूली गई धनराशि को वापस कराने की मांग को लेकर प्राचार्य का भी घेराव किया।
विज्ञापन

इस मौके पर अनशन सभा को संबोधित करते टीडी कालेज के अध्यक्ष सुधीर मौर्य ने कहा कि यह सत्य है कि टीडी कालेज की तुलना में सतीशचंद्र कालेज में छात्रों से अधिक शुल्क ली जाती है। कंप्यूटर शुल्क तो किसी भी महाविद्यालय में नहीं ली जाती लेकिन जबकि सतीशचंद्र कालेज में खुलेआम नियमों का उल्लंघन करके 250 रुपये छात्रों से वसूले जा रहे हैं। जननायक चंद्रशेखर महाविद्यालय से जुड़े जनपद के सभी महाविद्यालयों पर समान शुल्क लिया जा रहा है तो एससी कालेज में छात्रों के साथ अन्याय क्यों किया जा रहा है। एससी कालेज के पूर्व अध्यक्ष राहुल यादव ने कहा कि यह शुल्क कोई नया नहीं बल्कि पिछले दो सालों से वसूला जा रहा है। हर साल इसका विरोध होता है वाबजूद इसके प्राचार्यगण वापस नहीं लेते है। पूर्व महामंत्री सौरभ राय ने कहा कि बीएससी में प्रयोगात्मक सामग्री न के बराबर है। बीकाम प्रथम वर्ष से तृृतीय वर्ष के कक्षाओं के लिए एक प्रध्यापक है जिनके भरोसे कालेज चल रहा है। छात्राओं के लिए बना कामन रूम की स्थिति बद से बदतर हो गई है। सभी छात्रों ने एक स्वर में कहा कि मांगे पूरी नहीं की गई तो उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस मौके पर विशाल पाठक, अमन तिवारी, संटू कुशवाहा, हर्षित त्रिपाठी, मनीष पांडेय, आशीष ठाकुर, अर्जुन यादव, सोनू यादव, विकास सिंह विक्की, अमित तिवारी आदि मौजूद रहे। उधर टीडी कालेज में छात्रनेत आदित्य प्रताप सिंह के नेतृत्व में कालेज में विषय बढ़ोत्तरी को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर पूर्व उपाध्यक्ष धनजी यादव ने कहा कि कि अगर हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो हम सभी छाद्घ अनशन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर महामंत्री अनुभव सिंह, वीरप्रताप सिंह, पीयूष , सूरज गुप्ता, ऋषितोश यादव, कुलदीप ओझा, सम्राट शेखर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें