फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारेबाजी के बीच फिल्म पद्मावत का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। फिल्म पद्मावती के विरोध में द्वाबा के युवाओं ने श्रेया पैलेस रानीगंज पर एक सभा का आयोजन किया। जिसमें फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली तथा फिल्म के कलाकारों के प्रति विरोध जताया गया। वक्ताओं ने कहा कि फिल्म भारतीय स्वाभिमान और संस्कृति के खिलाफ है। इसके प्रदर्शन का विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

सभा की अध्यक्षता कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता भवानी सिंह ने कहा कि हर हाल में फिल्म का प्रदर्शन रोका जाएगा। सभा के बाद युवा श्रेया पैलेस हॉस्पिटल मोड़ से निकलकर नारेबाजी करते हुए रानीगंज चौक तक पहुंचे जहां संजय लीला भंसाली के पुतले को आग के हवाले किया। कार्यक्रम में मंगल सिंह , रवींद्र सिंह, संतोष सिंह, दुर्गा विजय सिंह, अभिषेक सिंह ,लाल बहादुर शास्त्री, विशाल सिंह, अभय नारायण सिंह, विक्की सिंह, पंडित भोलू मिश्रा रहे। संचालन पीयूष सिंह ने किया।
अखिल भारतीय युवा क्षत्रिय महासभा के तत्वाधान में युवाओं ने मंगलवार को नगर में भ्रमण कर सिनेमा हॉल संचालकों से पद्मावत फिल्म नहीं लगाने का अनुरोध किया और अनुरोध पत्र भी सौंपा। युवाओं ने कहा कि इस फिल्म का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा। इस मौके पर आदित्य प्रताप सिंह गोलू, मनीष सिंह सोनू, रवि प्रताप सिंह, विशाल त्रिपाठी, मुकेश शर्मा, गोपाल सिंह, सुनील सिंह, बादल सिंह, शैलेंद्र सिंह, अजीत प्रताप सिंह, अनुराग प्रताप सिंह, आजाद सिंह, रमन सिंह, रितेश सिंह सोनू आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें