फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समानता से ही होगा बच्चों का विकास: उपेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
नरहीं। क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय कोटवा नारायणपुर नंबर दो पर सोमवार को विद्यालय के स्वर्ण जयंती एवं शिक्षक उन्नयन गोष्ठी आयोजित की गई। जिसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी ने किया। तत्पश्चात विद्यालय प्रांगण में बच्चों के बेहतर शिक्षा के लिए निर्मित पुस्तकालय तथा नव निर्मित शौचालय का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कहा कि सरकार की प्राथमिकता बेसिक शिक्षा परिषद में सुधार लाना है। यह तभी संभव है, जब निजी विद्यालय व सरकारी विद्यालय के बच्चों में एक समानता लाई जाए। कार्यक्रम मे बेसिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह व ब्लॉक अध्यक्ष तुषार कांत राय के सानिध्य में सभी शिक्षकों की तरफ से मंत्री जी को माल्यार्पण व प्रशस्ति पत्र के साथ स्मृति चिह्न से सम्मानित किया गया। डॉक्टर ओम प्रकाश सिंह को मुख्य अतिथि की ओर से साथ ही विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी अवधेश राय , राजेश सिंह , रमेश सिंह , सारिका राय, जुनैद अख्तर, धनंजय , राजेश श्रीवास्तव, मोहम्मद अली मौजूद रहे। अध्यक्षता ग्राम प्रधान हीरा देवी व संचालन सुधीर श्रीवास्तव ने किया। प्रधानाध्यापक रामप्रवेश यादव ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें