फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेपी के गांव से विद्युतीकरण का कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जयप्रकाशनगर। जेपी के गृह पंचायत कोड़हरा नौबरार जयप्रकाशनगर की प्रधान के पत्र पर शासन ने गंभीरता दिखाई और वसंत पंचमी से ही वहां विद्युतीकरण का कार्य संसार टोला से शुरू हो गया।
विज्ञापन

द फेवरीकेट्रस इंडिया बनारस की कंपनी जेपी के गांव में विद्युतीकरण का कार्य शुरू कर दिया है। इसके लिए पहले गांव के प्रधान पति सह समाजसेवी सूर्यभान सिंह ने विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमिपूजन किया, फिर संसार टोला में यह कार्य युद्धस्तर पर शुरू हो गया। ग्राम पंचायत कोड़हरा नौबरार की महिला प्रधान रूबी सिंह व उनके पति सूर्यभान सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि पहले शासन में प्रधानों के किसी पत्रक पर कोई खास ध्यान नहीं दिया जाता था। सभी पत्र विचाराधीन रहते-रहते सड़ जाते थे, लेकिन गांव की समस्याओं का समाधान नहीं होता था। आज खुशी है कि योगी सरकार में पंचायती विकास से जुड़े प्रधानों के पत्रक भी कुछ कम नहीं हैं। इस मौके पर साइट इंजीनियर रणविजय सिंह, अखिलेश पांडेय, बृजबिहारी यादव, विभूति यादव, जगलाल यादव, चंदन कुमार, मुकेश सिंह, अरूण सिंह, सुभाष सिंह, पदुम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें