सिकंदरपुर। उप्र लेखपाल संघ इकाई सिकंदरपुर द्वारा गुरुवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सिकंदरपुर राजेश कुमार यादव को सौंपा। जिसमें मांग किया कि लेखपालों का उत्पीड़न न किया जाय।
ज्ञापन में उल्लेख किया कि विगत छह माह से शासन एवं राजस्व परिषद द्वारा एंटी भू-माफिया, सीमा जोतक, चिह्नाें की कोडिंग, कृषक ऋण मोचन, वारासत अभियान, अंश निर्धारण आदि समयबद्ध कार्यक्रम एक साथ चलाए जा रहे है। जिससे लेखपालों पर कार्य का दबाब अधिक हो गया है। समय से कार्य पूर्ण न होने पर अधिकारियों से दो-चार सुनना भी पड़ रहा है। जिससे मानसिक रूप से लेखपाल बीमार चल रहे है। यही नहीं कृषि विभाग व बैंकों द्वारा कृषि ऋण मोचन योजना में भ्रामक सूचनाएं फैलाई जा रही है। इसको लेकर किसान अनावश्यक रूप से लेखपालों पर नाराज हो जा रहे है। जिससे मारपीट की नौबत तक उत्पन्न हो जा रही है। लेखपालों ने एक स्वर से मांग किया कि इन समस्याओं से निजात दी जाय। इस मौके पर विजेंद्र कुमार राय, पतरू राम, अरूण कुमार सिंह, चंद्रिका राम, लक्ष्मीकांत यादव, पवन पांडेय, गुलाब चंद्र वर्मा, विनय यादव, सुनील राय, मनोज यादव आदि मौजूद रहे।