बलिया। बैरिया कोतवाली क्षेत्र के रानीगंज सुरेमनपुर बाजार मे अवैध टिकट का कारोबार करने के मामले में आरपीएफ ने गुरुवार को दो जालसाजों को दबोच लिया। उनके पास से कम्प्यूटर, प्रिंटर, लैपटॉप, एवं 61 हजार चार सौ 31 रुपये का टिकट व दो हजार रुपये नकद छापेमारी में बरामद हुआ।
आरपीएफ इंस्पेक्टर अमित राय ने बताया कि आईआरसीटीसी के फर्जी आईडी बनाकर अवैध टिकट का कारोबार करता रहा था, जिसकी बहुत दिनों से उसकी तलाश थी। इस तरह के कारोबार करने वाले लोगों पर आरपीएफ की नजर रहेगी। इस छपेमारी से ई-टिकट बनाने वाले लोगों मे हड़कंप मच गया। पकड़ जाने वाले लोगों में रानीगंज निवासी सुधीर कुमार एवं मधुबनी निवासी अन्नू शर्मा हैं। दोनों को पकड़ने के बाद कम्प्यूटर दूकान को सीज कर दिया गया है। उन्होंने बताया की उक्त दूकान से अब तक लाखों रुपये का अवैध टिकट बनाया गया है। इन दोनों अभियुक्तों पर रेल अधिनियम के तहत मुकदमा चलाया जाएगा। छापेमारी टीम में एसआई आनन्द कुमार सिंह, कांस्टेबल विजय प्रसाद, कांस्टेबल विजय वर्मा एवं कांस्टेबल बिनय कुमार राय शामिल रहे।
इनसेट=
स्टेशन पर चला चेकिंग अभियान
बलिया। मॉडल रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की सुबह से रेलवे के एसीएम के नेतृत्व में टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें दो सौ यात्रियों से करीब एक लाख रुपये की वसूली की गई। इस अभियान में आरपीएफ सहित छपरा से आये 16 टीसी एवं 15 टीटी शामिल रहे। टिकट चेकिंग अभियान के दौरान स्टेशन पर दिनभर अफरा तफरी मची रही।