फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात और हिमाचल में पूर्ण बहुमत पर मनाया जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार को खरीद मंडल के अध्यक्ष गनेश सोनी के आवास पर आयोजित की गई, जिसमें गुजरात और हिमाचल प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने पर प्रसन्नता जाहिर की गई। वहीं आगामी 25 दिसंबर को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस को हर बूथ पर मनाने का निर्णय लिया गया एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष माधव प्रसाद गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुटने की अपील किया। इस मौके पर मंडल महामंत्री राजू गुप्ता, अरविंद राय, प्रमोद गुप्ता, मंजीत पांडेय, गौरीशंकर वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें