बलिया। इनरव्हील क्लब के तत्वावधान में नगर के एक निजी होटल में स्वावलंबन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गरीब महिलाओं को सिलाई मशीन तथा गरीबी में शिक्षा ग्रहण करने वाली छात्राओं को साइकल देकर स्वावलंबी बनने की नसीहत दी गई। इनरव्हील की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन श्रीमती माया द्विवेदी के जिले में पहुंचने पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि द्विवेदी ने कहा कि महिलाओं में स्वालंबन पैदा करना बहुत जरुरी है।
इस दौरान चार गरीब महिलाओं को सिलाई मशीन दिया गया। साथ ही दो गरीब छात्राओं को साइकल दिया गया। इस दौरान हमारी मुस्कान कार्यक्रम के तहत गुलाब देवी महाविद्यालय में पढ़ने वाली तीन छात्राओं को एक-एक साल की फीस भी दी गई। इस मौके पर अध्यक्ष प्रियंका सिंह, सचिव प्रीति श्रीवास्तव, अनिता सिन्हा, प्रभा पांडेय, सोनिया सिंह, प्रिया सिंह, डा. सविता श्रीवास्तव, नीलिमा सिंह, भारती सिंह, सोनिया सिंह, कविता सिंह, रश्मि गुप्ता, सुनीता सिंह, मधु श्रीवास्तव, सरिता गुप्ता, रीना सिंह, प्रिया सिंह, शिप्रा सिंह, संगीता सरावगी, शैल अग्रवाल, प्रज्ञा सर्राफ आदि मौजूद रहे।