बलिया। जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों की समस्याओं को अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित एवं उत्तराधिकारी संगठन के बैनर तले शुक्रवार को आश्रितों ने एक दिवसीय धरना दिया। इस दौरान सेनानी संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती राधिका मिश्र एवं संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री शिवकुमार सिंह कौशिकेय ने कहा कि शहीदों और सेनानियों के परिवारों को राष्ट्रीय परिवार घोषित किया जाय। सेनानी परिवार केे वरिष्ठतम सदस्य को एक रुपये की प्रतीकात्मक पेंशन दी जाय।
कौशिकेय ने कहा किे सेनानी परिवार के आश्रित तथा विधावाओं की मृत्यु पर राजकीय सम्मान एवं दाह संस्कार के लिए आर्थिक मदद दी जाय। सेनानी उत्तराधिकारियों को निदेशालय स्वतंत्रता सेनानी कल्याण परिषद लखनऊ से परिचय पत्र जारी किए गए हैं। जिसकी फोटो सहित सूची जिले में जिलाधिकारी को उपलब्ध कराई जाय। परिचय पत्रों को डीएम से प्रति हस्ताक्षरित कराकर उन्हें दोबारा वापस दिया जाय। इस मौके पर सेनानी आश्रितों ने जिलाधिकारी के माध्यम से नौ सूत्री ज्ञापन राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल तथा सूबे के मुख्यमंत्री को प्रेषित करने के लिए सौंपा। इस मौके पर योगेंद्र प्रसाद गुप्त, डा. दिनेश शंकर यादव, सुदामा तिवारी, पारस नाथ वर्मा, डा. राजकुमार गुप्ता, विजय बहादुर सिंह, शंभूनाथ तिवारी, अरुण त्रिपाठी, शिवमंदिर शर्मा,