मुख्यमंत्री आरोग्य मेला के दौरान प्रभावती देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयप्रकाश नगर में मरीज
बलिया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के 81 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। मेला प्रभारी एसीएमओ डॉ. योगेन्द्र दास ने बताया कि 1002 मरीजों का इलाज चिकित्सकों ने किया।
जयप्रकाश नगर में पीएचसी मुरली छपरा पर 47 मरीजों, प्रभावती देवी सीएचसी जेपी नगर पर 31 मरीजों, न्यू पीएचसी कर्ण छपरा में 5, न्यू पीएचसी शिवन टोला में 9 तथा न्यू पीएचसी बहुआरा में 13 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा का वितरण हुआ। डॉ. देवनीति सिंह ने टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत क्षय रोगियों के बीच पोषण पोटली का वितरण किया। इंदरपुर न्यू पीएचसी बछईपुर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने 54 मरीजों का उपचार किया। शैलेन्द्र कुमार त्रिपाठी, बलवीर सिंह मौजूद रहे। न्यू पीएचसी कसौंडर पर आयुष चिकित्सक डाॅ. राजेश कुमार यादव ने 20 मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया। चिलकहर पीएचसी पर 20 मरीजों का उपचार किया गया। न्यू पीएचसी उचेडा पर 20, न्यू पीएचसी नगपुरा पर 11 तथा न्यू पीएचसी कुरेजी पर 12 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। चिकित्सकों के अनुसार सबसे अधिक मरीज तेज धूव व संक्रमण के कारण बुखार से पीड़ित रहे।