फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से जल गईं 10 रिहायशी झोपड़ियां

Sun, 26 Nov 2017 11:46 PM IST
ballia
विज्ञापन
fire
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बादिलपुर (पोखरा) एनएच-31 के किनारे बसे राजभर बस्ती में रविवार की दोपहर विनोद राजभर के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटें इतनी विकराल थी कि 10 रिहायशी झोपड़ी आग की जद में आ गई। आग से लगभग लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


पोखरा निवासी विनोद राजभर की रिहायशी झोपडिय़ों से आग की लपटें निकलने लगी और देखते ही देखते आग ने सुदर्शन राजभर, वीरेन्द्र राजभर, ललन राजभर, अलगु राजभर, राजमुनी देवी, जगदीश राजभर, नागा राजभर, कपील राजभर की रिहायशी झोपडिय़ाँ धू-धू कर जलने लगी। जब आग लगी उस समय सभी लोग खेतों में काम करने के लिए गए थे। अाग ने विकराल रूप लिया तो बस्ती में हंगामा होने लगा। शोरगुल सुनकर खेतों पर काम करने गए लोग फौरन घर की ओर भ्‍ाागे। इस दौरान आग धधक रही थी।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने तक सब कुछ स्वाहा हो चुका था। इन परिवारों का कपड़ा, अनाज, गहने समेत नगदी भी आग की भेंट चढ़ गया। ठंड के मौसम में यह परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। इस दौरान कुछ देर तक एनएच-31 पर दोनों तरफ से गाडिय़ों की लंबी कतारे लग गई। जिसकी वजह से यातायात बाधित रहा। वहीं सूचना पर 100 पुलिस भी पहुंची हुईं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें