फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: तेज हवाओं के साथ हुई 10 एमएम बारिश, 40 गांवों की बिजली हुई गुल

विज्ञापन
चितबड़ागांव थाना परिसर के समीप एक मकान पर गिरा पेड़।संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
बलिया। जिले में शनिवार की शाम करीब चार बजे तेज हवाओं के साथ 10 एमएम बारिश हुई। बारिश के कारण शहर के बहेरी, सिविल लाइन, बिशुनीपुर आदि क्षेत्रों में देर शाम तक बिजली गुल रही। उधर, बेल्थरारोड क्षेत्र में आंधी बारिश के कारण 40 गांवों में बिजली आपूर्ति बेपटरी हो गई।
विज्ञापन

दोपहर बाद तक तीखी धूप व गमी से लोग बेहाल रहे। शाम को आसमान में बादल छाने लगे। इस बीच जिला प्रशासन की तरफ से भी अलर्ट जारी किया गया। शाम करीब चार बजे तेज हवाओं संग बारिश शुरू हो गई। कभी तेज व कभी धीमी गति से बारिश को दौर करीब आधा घंटा तक चला। इससे शहर क्षेत्र के आवास विकास काॅलोनी, कलक्ट्रेट, लोविनि डाकबंगला के मार्ग पर पानी जमा हो गया है।
वहीं आनंद नगर, टैगोर नगर, जापलिनगंज, हरपुर व मिड्ढी सहित कई इलाकों में मार्गों व गलियों से पानी निकलने में काफी समय लग गया। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार को अधिकतम 38 व न्यूनतम 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ प्रो. सुरेश सिंह ने बताया कि रात को भी बारिश होने की संभावना है। अगले दिन से मौसम साफ होने का अनुमान है। बेल्थरारोड में ससना बहादुरपुर में तेज आंधी के कारण बिजली के सात बिजली पोल और 5 क्रॉस आर्म्स टूट गए, जिससे पूरे इलाके की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। अवाया विद्युत उपकेंद्र के जेई रामविलास खरवार ने बताया कि बिजली विभाग की टीम आपूर्ति बहाल करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें