फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: महानगरों की तरह स्मार्ट होंगे 10 चौराहे

विज्ञापन
नगर के गड़वार तिराहा पर लगा सीसीटीवी कैमरा।संवाद
विज्ञापन
बलिया। महानगरों की तर्ज पर बलिया नगर के 10 प्रमुख चौराहों को स्मार्ट सिटी की सुविधाओं से लैस करने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू हो गया है।
विज्ञापन

शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आपराधिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के लिए प्रशासन ने आधुनिक तकनीक का सहारा लिया है। इस पूरी योजना के लिए परिवहन निगम की ओर से तीन करोड़ रुपये की धनराशि पहले ही जारी की जा चुकी है, जिससे इन चौराहों पर अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे, ट्रैफिक सिग्नल और बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जा रही हैं।
प्रशासन ने नगर के जिन 10 प्रमुख स्थलों को इस योजना के लिए चुना है, उनमें टीडी कॉलेज चौराहा, कुंवर सिंह चौराहा, एनसीसी तिराहा, बस स्टैंड तिराहा, चित्तू पांडेय तिराहा, रेलवे स्टेशन के सामने, शहीद चौक पार्क, हनुमानगढ़ी, कदम चौराहा और जगदीशपुर चौराहा शामिल हैं। इन सभी स्थानों पर ट्रैफिक सिग्नल लाइट के साथ-साथ पब्लिक एड्रेस (पीए) सिस्टम भी लगाया जाएगा, जिससे यातायात नियमों के पालन के लिए उद्घोषणा की जा सकेगी।
विज्ञापन


जाम से मिलेगी मुक्ति, कंट्रोल रूम से होगी निगरानी:
शहर में वाहनों के बढ़ते दबाव के कारण स्कूली बच्चों और आम जनता को अक्सर घंटों जाम के झाम से जूझना पड़ता है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद यातायात का संचालन स्वचालित सिग्नल प्रणाली से होगा, जिससे पुलिस को मशक्कत कम करनी पड़ेगी। पूरी व्यवस्था की निगरानी के लिए टाउन हॉल में एक हाई-टेक कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है। यहाँ से शहर की हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी और ट्रैफिक व्यवस्था को संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन


-
शहर के चौराहों को सुंदर, आकर्षक और आधुनिक बनाने की योजना पर तेजी से कार्य चल रहा है। सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का काम प्रगति पर है और जल्द ही ट्रैफिक सिग्नल एवं एलईडी स्क्रीन भी क्रियाशील हो जाएंगी। इस पहल से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था भी पहले से कहीं अधिक मजबूत होगी। -त्रिभुवन, मुख्य राजस्व अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें