फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात साल में लगाए 1.31 करोड़ पौधे, नहीं दिखती हरियाली कहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले को ग्रीन बलिया क्लीन बलिया बनाने का सपना अधूरा ही रह गया। हालांकि इस वर्ष भी वन विभाग की ओर से जिलेभर में 4316050 पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जबकि पूर्व के सात वर्षों में एक करोड़ से अधिक पौधरोपण के बावजूद खोजने पर भी पौधे नहीं मिल रहे। जबकि इस कार्य पर हर वर्ष लाखों की धनराशि भी खर्च की गई। उधर, पौधरोपण के नाम पर हर साल मनरेगा के धन का गोलमाल किया जाता है।
विज्ञापन

जिले में कई वर्षों से पौधरोपण के नाम पर खेल किया जा रहा है। कभी ग्रीन बलिया क्लीन बलिया तो कभी ग्रीन यूपी क्लीन यूपी आदि अभियान के तहत हर वर्ष लाखों पौधे लगाने का लगाने का दावा किया जाता है लेकिन धरातल पर कम कागजों पर ज्यादा पौधे लगाए जाते हैं। वर्ष 2015-16 में ग्रीन बलिया क्लीन बलिया के तहत बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया गया। इसमें वन विभाग के अलावा जनपद के अन्य 17 विभाग भी रहे। इसके बाद से हर वर्ष पौधरोपण के लिए लक्ष्य में बढ़ोतरी किया जाता रहा। इसमें वन विभाग से अधिक अन्य 17 विभागों को पौधरोपण की जिम्मेदारी दी गई। इन सात वर्षों में करीब 20 हजार हेक्टेयर में कुल एक करोड़ 31 लाख 94712 पौधे रोपे गए। पौधरोपण कार्य सड़क, नहर, रेल, ग्राम समाज, सामृदायिक भूमि, शिक्षण संस्थानों एवं अन्य राजकीय भूमि, कृषि भूमि पर किया गया। लेकिन आज यह पौधे खोजने पर भी नहीं मिलेंगे। बताया जाता है कि पौधरोपण के दौरान या तो कमजोर पौधे लगाकर कोरम कर दिया जाता है या फिर केवल कागजों में ही पौधरोपण कर कोरम कर दिया जाता है। इसके अलावा जहां पौधरोपण किया जाता वहां पौधों को बचाने का कोई इंतजाम नहीं किया जाता है।
कोरंटाडीह डाकबंगला व भरौली स्थित पार्क में कई बार किए गए पौधरोपण
बलिया। जनपद के कोरंटाडीह डाकबंगला परिसर में कई बार पौधरोपण किए गए लेकिन इसकी सुधि नहीं ली गई। 2013-14 में तत्कालीन प्रदेश के मंत्री की मौजूदगी में कोरंटाडीह डाकबंगला में पौधरोपण की शुरुआत की गई और वन विभाग ने दावा किया कि यहां 500 पौधे लगाए गए हैं। इसी दिन भरौली स्थित स्वामी सहजानंद पार्क में भी पौधरोपण हुआ। इसी डाकबंगला परिसर में वर्ष 2016-17 में भी माननीयों की मौजूदगी में 500 पौधे व भरौली पार्क में 30 पौधे लगे। इसके बाद वर्ष 2017-18 में भी कोरंटाडीह डाकबंगला में प्रदेश के दो मंत्रियों की मौजूदगी में पौधरोपण की शुरुआत की गई और वन विभाग ने 500 पौधे लगाने का दावा किया। भरौली चौराहा स्थित पार्क में पौधरोपण हुआ। लेकिन आज भी पार्क में दशकों पुराने पेड़ तो हैं लेकिन नए पौधे खोजे नहीं मिलेंगे।
विज्ञापन

पौधरोपण के बाद उसकी अब जियो टैगिंग भी कराई जा रही है। बीते वर्ष की रिपोर्ट कुछ विभागों की ओर से नहीं मिली है जिसे उपलब्ध कराने को कहा गया है। पौधे की निगरानी भी करने का काम किया जाता है, मामूली नुकसान ही होता है।
विज्ञापन

- श्रद्धा यादव, डीएफओ, बलिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें