फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाभी को मैसेज करने का विरोध करने पर देवर की गोली मार कर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
उर्रा (बहराइच)। बेझा गांव में एक युवक को अपनी भाभी के मोबाइल पर आ रहे मेसेज का विरोध करना भारी पड़ गया। युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर एएसपी ग्रामीण, सीओ व थानाध्यक्ष दल-बल केे साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मुर्तिहा कोतवाली क्षेत्र के बेझा गांव निवासी चंद्रजीत यादव (22) पुत्र केशवराम की भाभी के मोबाइल पर गांव के ही एक युवक ने मेसेज भेजा था। जब चंद्रजीत ने इसका विरोध किया तो वह आगबबूला हो गया। एक ही गांव का होने के कारण दोनों में पैसे का भी लेनदेन होता रहता था।
विज्ञापन

बताया जाता है कि कुछ दिन पहले ही लेनदेन को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। चंद्रजीत का एक नया घर गांव के बाहर खेत में बन रहा है। वह मंगलवार की रात नये मकान पर सोने के लिए चला गया था। सोते समय रात में चंद्रजीत की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
बुधवार की सुबह उसका शव लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर मुर्तिहा कोतवाल सुबोध कुमार दल-बल के साथ पहुंचे। कोतवाल ने घटना की सूचना अपने आला अधिकारियों को दी। एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार भी घटनास्थल पर पहुंच गए। निरीक्षण कर उन्होंने परिवारीजनों से बातचीत की।
फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्रित किए। एसपी विपिन मिश्रा ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। हर बिंदु पर जांच की जा रही है। कोतवाल को आरोपी की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
चंद्रजीत के फूफा का घर भी गांव के एक छोर पर स्थित है। बुधवार को फूफा केे यहां कोई कार्यक्रम था। कार्यक्रम में वह भी शामिल होने गया था। खाना खाने के बाद घर आया और वहां कुछ देर रुकने के बाद वह सोने के लिए नये मकान में चला गया था। वहीं पर गोली मार कर उसकी हत्या कर दी गई।
एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया हस्। प्रारंभिक जांच में यह बात पता चली है कि चंद्रजीत ने अपनी भाभी के मोबाइल पर मेसेज भेजने वाले युवक से एतराज जताया था जिससे नोकझोंक हुई थी। परिवारीजनों से बातचीत करने के बाद जिस आरोपी का नाम प्रकाश में आया है, उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें