फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मॉर्निग वॉक पर निकले युवक की ट्रक से कुचलकर मौत

विज्ञापन
सड़क हादसे में जान गंवाने वाले युवक।
विज्ञापन
रुपईडीहा/पयागपुर। सीमावर्ती क्षेत्र रुपईडीहा में सोमवार को मॉर्निग वॉक पर निकले युवक की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। उधर, पयागपुर इलाके में रविवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की जान चली गई।
विज्ञापन


नई बस्ती निवासी सलमान (25) सोमवार सुबह सैर पर निकले थे। गोकुलपुर मोड़ की ओर जाने के दौरान नानपारा की ओर से आ रहे आलू लदे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक एकीकृत जांच चौकी होते हुए नेपाल जा रहा था। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को एकीकृत जांच चौकी के पास खड़ा कर भाग गया। परिजन घायल सलमान को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। उसके चालक की तलाश की जा रही है। सीओ चित्रांशु गौतम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
उधर, पयागपुर में परवानी पुरवा गांव के पास रविवार रात लगभग नौ बजे करनापुर निवासी कुलदीप मिश्रा (40) बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें किसी अज्ञात वाहन से टक्कर लग गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी पयागपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से दोषी वाहन चालक का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि युवक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। एएसपी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी द्वारा घटना की जांच शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

सड़क हादसे में जान गंवाने वाले युवक।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें