फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गन्ने के खेत में फेंका शव

विज्ञापन
युवक की हत्या के बाद मौके पर जमा भीड़ व जांच करती पुलिस।
विज्ञापन
धरसवां/चित्तौरा। दरगाह थाना के डीहा गांव निवासी संजय (26) का शव मंगलवार सुबह नदौना गांव के बाहर गन्ने के खेत में मिला। वह सोमवार को नदौना में अपनी बहन की ससुराल आया था, लेकिन रात में संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इसी गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग में संजय की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


नदौना गांव के ग्रामीण मंगलवार सुबह खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने गन्ने के खेत में संजय का शव पड़ा देखा और उनकी बहन व पुलिस को सूचना दी। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की।
बहन की सूचना पर मौके पर पहुंचे मृतक के भाई भूरे ने पुलिस को बताया कि संजय का नदौना गांव की एक युवती से प्रेम संबंध था और वह अक्सर उससे मिलने जाता था। सोमवार को भी वह युवती से मिलने गांव पहुंचा था। परिजनों का आरोप है कि युवती के परिजनों ने उसकी हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रात में निकला था घर से, सुबह मिला शव
परिजनों के मुताबिक संजय सोमवार को अपनी बहन के घर जाने की बात कहकर निकला था। बहन के घर चाय-नाश्ता करने के बाद देर रात वह जरूरी काम होने की बात कहकर चला गया, कुछ देर में लौट आने की भी बात कही थी, लेकिन देर रात तक नहीं लौटा। मंगलवार सुबह उसका शव गांव के बाहर गन्ने के खेत में मिला। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मची हुई है।
मौके पर संघर्ष व गले में मिले दबाव के निशान
जहां पर संजय का शव मिला है उस स्थान पर संघर्ष के निशान मिले हैं। लग रहा है कि संजय ने अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष किया होगा। वहीं गले में दबाव के भी निशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें