फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाघरा में महिला ने लगाई छलांग वाली खबर में जोड़-

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जरवलरोड थाना अंतर्गत घाघरा के संजय सेतु पर बुधवार दोपहर पहुंचा एक युवक कुछ देर खड़ा रहने के बाद एकाएक नदी में कूद गया। मगर पुल से कुछ देर पहले कूदी विवाहिता को तलाश रहे पीएसी के जवानों ने युवक को बचा लिया। उसकी पहचान बलरामपुर जिले के गैसड़ी कोतवाली अंतर्गत गैसड़ी निवासी रमेश कुमार वर्मा पुत्र मुन्नालाल वर्मा के रूप में हुई।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक बृजेंद्र पटेल ने बताया कि पूछताछ के दौरान युवक ने आत्महत्या के इरादे से नदी में छलांग लगाने की बात बताई है। ये भी कहा कि वह दो दिन से आत्महत्या के लिए कोशिश कर रहा है। मंगलवार को अयोध्या गया था। मगर वहां आत्महत्या नहीं कर पाया। तब घाघराघाट आकर नदी में छलांग लगा दी। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि युवक के परिवारीजनों को बुलवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें