फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: गुजरात में हुई सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

Sat, 30 Nov 2024 09:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
फखरपुर(बहराइच)। राशिद निवासी रुकनापुर खुर्द थाना उम्र 24 वर्ष जिसका बीते बुधवार को गुजरात के लिम्बड़ी सुरेंद्रनगर में मौत हो गई थी। लोगों का कहना है कि वह ट्रक चालक था। वह ट्रक चला रहा था तभी दूसरे ट्रक से टक्कर हो गई जिसमें मोहम्मद राशिद का मौके पर ही मौत हो गई थी। घरवालों की जानकारी मिलते ही घर के सदस्य गुजरात पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम करवाया। शव पहुंचने पर बीती रात पैतृक स्थान रुकनापुर खुर्द में मिट्टी दी गई। (संवाद)
विज्ञापन

हादसे में महिला समेत चार घायल
जरवलरोड (बहराइच)। लखनऊ हाईवे पर उर्मिला (60) शनिवार को सड़क क्रॉस कर रही थीं। तभी बाइक सवार रहे ननके (18) निवासी गौरा टिकुरी थाना कर्नलगंज गोंडा ने महिला को टक्कर मार दी। बाइक पर तीन लोग सवार थे। पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद में भर्ती कराया है, जहां ननके व उर्मिला की हालत नाजुक देख डाॅक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। माता प्रसाद व सुरेश को भी दुर्घटना में मामूली चोटें आईं हैं,जिन्हें इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें