लखीमपुर जिले के धौरहरा निवासी शिक्षक प्रवीण दीक्षित शनिवार को दोस्तों के साथ नेपाल घूमने गए थे। रात में सभी लौट रहे थे। इस दौरान मोतीपुर थाना क्षेत्र में नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर नैनिहा गुरुद्वारा के पास आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे प्रवीण का एसयूवी वाहन की उससे जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में प्रवीण की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं, एसयूवी सवार धौरहरा सीओ के पेशकार गोरखपुर निवासी शिवचंद्र, लखीमपुर के खभरिया निवासी संजय कुमार, धौरहरा निवासी अतीक, अफसर, धौरहरा निवासी सेवानिवृत्त होमगार्ड राधारमण मिश्र व चालक धौरहरा निवासी प्रदीप दीक्षित गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सीएचसी मिहींपुरवा ले जाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद सभी को मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया।
मेडिकल कॉलेज में हालत गंभीर देख देर रात चिकित्सकों ने शिवचंद्र, संजय कुमार, अफसर, राधारमण मिश्र व प्रदीप दीक्षित को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह रिटायर्ड होमगार्ड राधारमण की मौत हो गई। उधर, शिक्षक प्रवीण दीक्षित के शव का रविवार को पोस्टमार्टम हुआ। उनके छोटे भाई बालकृष्ण दीक्षित ने बताया की प्रवीण का एक बेटा और दो बेटियां हैं।