फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन से युवक घायल

Fri, 02 Sep 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
संकल्पा गांव निवासी एक किशोर शुक्रवार को खेत में गिरे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत नाजुक है। खैरीघाट थाना अंतर्गत संकल्पा गांव निवासी छोटू (15) पुत्र भूरे शुक्रवार सुबह मवेशियों को चराने के लिए गांव के बाहर खेतों में ले गया था।
विज्ञापन



इसी दौरान छोटू खेत के निकट सूखी लकड़ियां बीनने लगा। पास ही टूट कर गिरे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से छोटू को तेज करंट लगा। इससे वह काफी दूर जा गिरा। करंट के चलते छोटू गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास मौजूद चरवाहों की सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों ने उसको जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया है।

डॉक्टरों के मुताबिक हालत काफी नाजुक है। उधर विद्युत तार टूटकर गिरने की सूचना उपकेंद्र पर दी गई है, लेकिन देर शाम तक कोई भी कर्मचारी गांव नहीं पहुंचा है। वहीं कोतवाली देहात अंतर्गत शेखदहीर निवासी अंजुम (24) पत्नी मोहम्मद अमीन शुक्रवार सुबह चाय बना रही थी। इस दौरान बर्तन गिरने से खौलती चाय अंजुम के ऊपर गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से झुलसी है। उसे जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें