मिहींपुरवा। ग्राम मझाव निवासी अखिलेश (25) की सोमवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जाता है कि अखिलेश गांव में अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने के बाद घर लौटा और सो गया। मंगलवार सुबह उसे अचानक पेट में तेज दर्द होने लगा। परिजन उसे मिहींपुरवा अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
अखिलेश की मां प्रेमादेवी की सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष अजय प्रताप यादव ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। वहीं ग्राम प्रधान नरेंद्र मौर्य ने बताया कि अखिलेश भी कच्ची शराब का आदी था। संभवतः शराब पीने से उसकी मौत हुई है। ग्राम प्रधान ने यह भी बताया कि अखिलेश के पिता और भाई की भी मौत भी लगभग एक वर्ष पहले इसी तरह से हुई थी।