फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

Thu, 10 Oct 2024 02:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गंगाभागड़ निवासी एक युवक मंगलवार को रामलीला देखने गए थे। जहां से वापस लौटने के बाद देर रात शौच के लिए गए थे। जहां उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दिए बगैर परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

गंगाभागड़ निवासी जीवन लाल (26) मंगलवार रात रामलीला देखने गया था। वहां से देर रात वह घर वापस लौटा था। मध्य रात के बाद वह घर से शौच के लिए गया था। जहां उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। काफी देर तक उसके घर न लौटने पर परिजन तलाश करते हुए गए तो, देखा कि उसका शव मार्ग किनारे नाले के पास पड़ा था। जिसे परिजन अपने साथ घर ले आए। घटना की सूचना पुलिस को दिए बगैर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। परिवार के लोग मौत का कारण हार्ट अटैक बता रहे हैं। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें