बहराइच। अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव, मुख्य राजस्व अधिकारी देवेन्द्र पाल सिंह व अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राम दयाल ने नवरात्र के अवसर पर नगर व ग्रामीण क्षेत्रों की साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं व विसर्जन स्थलों पर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने तहसील महसी अन्तर्गत बेड़नापुर, गौरियाघाट, मुकेरिया व चुरईपुरवा, मुख्य राजस्व अधिकारी ने तहसील नानपारा व मोतीपुर अन्तर्गत गायघाट, पतरहिया, ईंटहा पुल, मोहरबा नहर इत्यादि का जायजा लेते हुए निर्देश दिया कि विसर्जन स्थलों पर डस्टबिन की भी व्यवस्था की जायए।