फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: हादसों में युवक की मौत, तीन घायल

Tue, 06 Jan 2026 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच/शिवपुर/चित्तौरा। सड़क हादसों में सोमवार को एक युवक की मौत हो गई, जबकि छात्र समेत तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पयागपुर के करमोहना गांव निवासी कुलदीप ने बताया कि उनका छोटा भाई संदीप (19) सोमवार को बाइक से अपनी बुआ के घर गुरुदत्त पुरवा तिल-गंजी देने गया था। वहां से लौटते समय पैंतोरा मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।

आसपास मौजूद लोगों की मदद से संदीप को सीएचसी पहुंचाया गया, वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पयागपुर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




उधर,ग्राम सोहबतिया निवासी धर्मेंद्र (28) अपने भतीजे सचिन के साथ रविवार रात करीब 9:30 बजे बाइक से घर जा रहे थे। शिवपुर रोड पर बंजारन टाडा के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

वहीं, बभनचक सोनवा निवासी अजय वर्मा (21) किसान डिग्री कॉलेज में परीक्षा देने जा रहे थे। आसाम चौराहे के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें