फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सड़क हादसों में युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Wed, 05 Mar 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
प्रशांत मिश्रा की फाइल फोटो। 
विज्ञापन
शिवपुर (बहराइच)। खैरीघाट थाना क्षेत्र के बसंतापुर मोड़ के पास सोमवार की रात तेज रफ्तार वाहन से बाइक सवार की टक्कर हो गई। इसमें घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं इसी थाना क्षेत्र में कार पलटने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


खैरीघाट थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत नकही निवासी प्रशांत मिश्रा (35) सोमवार की रात बाइक से जा रहे थे। नानपारा-इमामगंज मार्ग पर बसंतपुर मोड़ के पास उनकी बाइक तेज रफ्तार वाहन से टकरा गई। हादसे में प्रशांत उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से चोटिल हो गए। स्थानीय लोगोंं ने परिजनों को सूचना देते हुए उन्हें सीएचसी शिवपुर पहुंचाया। वहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकोंं ने मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। बहराइच में इलाज के दौरान रात लगभग 10 बजे उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। राहगीरों के मुताबिक मृतक ने हेलमेट लगा रखा था। मृतक अपने पीछे पत्नी व दो बच्चों को छोड़ गए हैं। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

ब्रेक फेल होने से पलटी कार, युवक घायल
खैरीघाट थाना क्षेत्र के शिवपुर बाजार निवासी मुकेश पोरवाल (35) सोमवार की रात कार से बेहड़ा जा रहे थे। इस दौरान शिवपुर-बेहड़ा मार्ग पर गड़रिया गांव के पास उनकी कार गड्ढे में पलट गई। हादसे में मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती करवाया गया है। मुकेश ने बताया कि कार की ब्रेक फेल होने से हादसा हुआ है।
विज्ञापन

ई रिक्शा से टकराया ट्रक, दो गंभीर
बाबागंज (बहराइच)। बाबागंज मैरिज हॉल के सामने मंगलवार सुबह एक एक तेज रफ्तार ट्रक ई रिक्शा से टकरा गया। हादसे में ई रिक्शा में सवार नफीस पुत्र मुख्तियार निवासी हाड़ा सबेहरी, नानपारा और अफसरून निशा पत्नी सूबेदार निवासी रामपुर बरई, रिसिया गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला।

प्रशांत मिश्रा की फाइल फोटो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें