मटेरा। ससुराल से बाइक से रविवार रात घर लौट रहे युवक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने नानपारा-बहराइच मार्ग पर टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई।
मटेरा क्षेत्र के ग्राम असवा मोहम्मदपुर निवासी शिवकुमार (45) बहराइच स्थित अपनी ससुराल से रात में बाइक से घर लौट रहे थे। नानपारा मार्ग पर चौपाल सागर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे शिवकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। परिजन रात में ही मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।